फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट
विज्ञापन

- पुलिस अधिकारियों ने की सुरक्षा संबंधी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार देर शाम तक उनका अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हो सका।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज हेंगापुर में नवनिर्मित हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर लैंड होना प्रस्तावित है। संभावित दौरे को देखते हुए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दुबौलिया के हेंगापुर में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एएसपी, सभी सर्किल के सीओ के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। मुख्यमंत्री के दौरे का पूरा कार्यक्रम मिलने के साथ ही ड्यूटियां निर्धारित कर दी जाएंगी। संभावना है कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के साथ ही बाढ़ पीड़ितों पर राहत सामाग्री का वितरण भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें