- पुरानी बस्ती क्षेत्र के नरहरिया के रहने वाले, आईटी एक्ट के तहत केस
बस्ती। अनजान लिंक पर क्लिक करने का खामियाजा पुरानी बस्ती क्षेत्र के नरहरिया निवासी युवक को 33 हजार रुपये गंवाकर चुकाना पड़ा। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। अनिकेत पांडेय ने तहरीर में बताया है कि उनके खाते से गूगल अकाउंट जुड़ा है। 15 अक्टूबर 2023 को मोबाइल नंबर पर मैसेज में उनके बैंक खाते का एक लिंक आया, जिसे क्लिक करते ही उनके खाते से 33 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद