फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मछुई नदी को बचाने के लिए चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कठार जंगल के पास मछुई नदी की सफाई के लिए ग्रामीण आगे आए हैं। नदी की दशा देखकर ग्रामीणों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया। वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा मछुई नदी आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। दशहरा, लक्ष्मी पूजा और गणेश पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर बनकटा, मुड़िला, कौड़ीकोल, रमवापुर, खजुरिया, सरैया, हरिवंशपुर और कठार जंगल समेत दर्जनों गांवों के लोग इसी नदी में मूर्ति विसर्जन करने आते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि नदी इसी तरह गंदी रही तो आने वाले समय में आस्था के इन पर्वों पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए त्योहारों से पहले नदी को साफ करना बेहद जरूरी है। अजय कुमार मिश्रा उर्फ बबलू, रंजीत कुमार, विवेक यादव, शालिकराम, अरविंद यादव, विजय, राम अवतार, दुर्गेश राम, दुलारे, मुन्नीलाल आदि सफाई में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें