बस्ती। बस्ती विकास समिति और नगर पालिका के सहयोग से चल रहे जनजागरूकता अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती के क्रम में रविवार को वार्ड नंबर 19 ओरीजोत में सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने गलियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता पर्चे वितरित कर सड़क या आस-पास कूड़ा-करकट न फेंकने की अपील की। संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह स्वास्थ्य और समाज के विकास से भी जुड़ी है। उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जनजागरूकता की पहल है। सभासद कृष्ण कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रयास जारी है। सदस्य पवन वर्मा ने कहा कि स्वच्छता अपनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। भूपेन्द्र चौधरी, रोहित चौधरी, रामप्रताप सिंह, रोहन श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, पार्थ श्रीवास्तव, गनेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद