सल्टाैआ। गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा आरआरसी भवन को संचालित करने के लिए सल्टौआ ब्लाॅक की 11 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीडीओ अनिल यादव ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। तैनात सफाई कर्मी कूड़ा गाड़ी घर-घर लेकर जाएगा और प्लास्टिक का कचरा उठाएगा और एक रुपये की सहयोग राशि भी जमा करनी होगी। कूड़ा आरआरसी सेंटर पर डंप किया जाएगा। शनिवार को साड़ी कल्प, गौहनिया, पिपरा जप्ती, कोरियाडीह, पिटाउट, सिहबरा, छनवतिया, जांता समेत 11 गांवों में घर-घर अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायतों के ओएसआर खाते में 5,348 रुपये जमा कराए गए। मौके पर एडीओ पंचायत विरेंद्र तिवारी, अखिलेश शुक्ल, अमरनाथ, अरुणेश, चंद्रशेखर, अंकुर, रवींद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद