फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुराना डाकखाना में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति ने रविवार को वार्ड नंबर 17 पुराना डाकखाना में सफाई कर लोगों को जागरूक किया। लोगों से इधर-उधर, सड़क पर कूड़ा करकट न फेंकने के लिए निवेदन किया। अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि यह एक जन जागरूकता अभियान है जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है। पवन वर्मा ने कहा कि सभी वार्डों में बारी बारी से सफाई अभियान चल रहा है। सभासद सर्वेश यादव विक्की ने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थल पर डालने और सफाई में सहयोग के लिए अपील किया। सत्येन्द्र मिश्र, विनय कुमार राजपूत, रोहन श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, पार्थ श्रीवास्तव, गनेश श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें