फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घाटों की सफाई, रोशनी की हो रही व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। नगर पंचायत मुंडेरवा में पोखरों और घाटों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। लोहदर, बोदवल, बढ़डाड सहित नगर पंचायत के सभी पोखरों और घाटों की सफाई लगभग पूरी हो चुकी है। अब घाटों पर प्रकाश सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह टीकू ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर सफाई और रोशनी की व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं, समाजसेवी जोखन अग्रहरि ने बताया कि लोहदर पोखरे पर रविवार को कस्बावासियों के सहयोग से छठ माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके लिए सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। संवादﱴ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें