फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Mon, 25 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती विकास समिति और नगर पालिका ने रविवार को एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती अभियान के तहत वार्ड नंबर 16 कंपनी बाग में साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया। पर्चा देकर सड़क पर कूड़ा करकट न फेंकने का निवेदन किया। लोगों ने भाग लेकर वार्ड की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज की उन्नति का भी आधार है। पवन वर्मा ने कहा कि इस अभियान का असर दिख रहा है। रोहन श्रीवास्तव, सभासद कृष्ण कुमार पांडेय सोनू, पार्थ श्रीवास्तव, गनेश श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें