फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 1 जुलाई से संचालित होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा पीसीएस, जेईई, नीट जैसर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 1 जुलाई से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर निशुल्क साक्षात प्रशिक्षण, आनलाइन प्रशिक्षण, सलाह प्रदान किये जाने हेतु एपीएनपीजी कालेज एवं नेशनल इंटर कालेज हर्रैया मेंकक्षाएं संचालित होनी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

बताया कि जेईई/नीट हेतु इंटरमीडिएट में अध्ययनरत या उत्तीर्ण तथा सिविल के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण छात्र छात्राएं पात्र इन कक्षाओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भानपुर,नेशनल इंटर कालेज हर्रैया, एपीएनपीजी कालेज में संचालित अभ्युदय कार्यालय में 10 जून तक किसी भी कार्य दिवस में आवेदन प्राप्त एवं पूर्ण कर जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें