बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिमलजोत तिवारी गांव का 14 वर्षीय किशोर नौ फरवरी को दोपहर 2:30 बजे अचानक लापता हो गया। इस संबंध में किशोर के चाचा कुलदीप पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भतीजा शिवांश पांडेय रामसुमेर सिंह इंटर काॅलेज पिपरा बृजलाल में कक्षा नौ में पढ़ाई करता है। नौ फरवरी को दोपहर 2:30 बजे दुबौलिया बाजार गया था, जहां से वापस नहीं आया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद