बस्ती। बस्ती सदर परिसर में सोमवार को एक सचिव और एक जन प्रतिनिधि के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। सचिव ने जनप्रतिनिधि पर तमाम आरोप लगाए। मौके पर रौता चौराहा चौकी पुलिस और एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय ने मामले शांत कराया। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में एक दूसरे से नाराजगी थी। जिसे बातचीत से हल कर लिया गया। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। संवाद