फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मरीज दिखाने के लिए गार्ड व आशा में झड़प

Tue, 14 May 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला अस्पताल में सोमवार दोपहर मरीज को दिखाने के लिए आशा कार्यकर्ता व महिला गार्ड में झड़प हो गई। गार्ड का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता जबरन ओपीडी में घुसने का प्रयास कर रही थीं। मना किया, लेकिन मानी नही तो हटा दिया गया। वहां मौजूद आशा ने कहा कि संबंधित आशा अपने रिश्तेदार को दिखाने जा रही थीं तो उन्हें रोक दिया गया। यह गलत है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने कहा कि ओपीडी में भीड़ नियंत्रित करने के लिए केवल मरीज व उनके एक तीमारदार को भीतर जाने की अनुमति है। ऐसे में कोई जबरन भीतर नहीं जा सकता। गार्ड सभी को रोक देते हैं। रही झड़प की बात तो केवल तू-तू, मैं- मैं की जानकारी मिली है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें