फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के मामले में छह आरोपियों को सीजेएम ने किया तलब

Mon, 13 May 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के सिसाई बाबू में जुलाई में हुई थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीजेएम आशीष कुमार राय ने जमीन पर कब्जे को लेकर वादी से मारपीट करने के मामले में छह आरोपियों को विचारण के लिए 4 जून को तलब किया है।
लालगंज क्षेत्र के सिसाई बाबू निवासी शिवराम गौतम ने अधिवक्ता एसएन दुबे के माध्यम से न्यायालय में अर्जी देकर बताया कि 30 जुलाई 2023 की सुबह वह घर पर बैठे थे। तभी गांव के मानसिंह, परमात्मा, उर्मिला, संगीता, दुर्गावती, विजय बहादुर पहुंचे और गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। मौका पाकर वादी घर में घुस गया तो उक्त लोगों ने घर के बर्तन व अन्य सामान का नुकसान पहुंचाते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए सभी ने एक सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया और कहा कि वह इसकी बदौलत उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा लेंगे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह बेहोश हो गए। अस्पताल में होश आया, वहां इलाज कराकर लौटने के बाद इसकी सूचना लालगंज पुलिस व एसपी बस्ती को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायाधीश ने साक्ष्यों का अवलोकन कर आरोपी मानसिंह, परमात्मा, उर्मिला, संगीता, दुर्गावती व विजय बहादुर 4 जून को न्यायालय में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें