बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन बस्ती के सभागार में अध्यक्ष अन्य प्रताप सिंह की अगुआई में रामायण पाठ व भंडारा का आयोजन किया गया। महामंत्री मेरठ कुमार शुक्ला ने जिला जज विनय कुमार द्विवेदी को मुख्य अतिथि के रूप में स्वगत किया। उनके साथ अन्य जज शिव चंद, प्रमोद गिरि, विनोद कुमार सप्तम, कमलेश सहित अन्य जज ने भंडारे में भाग लिया उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडेय, भारत भूषण वर्मा, शांति प्रकाश श्रीवास्तव रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ गुप्ता ने संचालन किया।