फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव 26 को

Tue, 10 Feb 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि मंगलवार को घोषित कर दिए गए। मतदाता पत्रों की बिक्री बुधवार से होगी। मतदान 26 फरवरी को होगा। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि चुनाव घोषित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। अवकाश के दिनों में चुनाव संबंधित कार्यक्रम संपन्न नहीं किए जाएंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन नौ फरवरी को किया जा चुका है। नामाकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। नामांकन पत्रों का दाखिला 12 और 13 फरवरी को किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण 17 फरवरी को किया जाएगा। नामांकन पत्रों की वापसी 18 फरवरी को होगी। मतदान और मतगणना 26 फरवरी को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें