फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नए संकल्पों के साथ पदारूढ़ हुई शहर की नई सरकार

Sat, 27 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा का शपथ दिलाते एसडीएम।
विज्ञापन
बस्ती। नई निकाय सरकार अब क्रियाशील हो गई है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न निकायों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय पर स्थित अटल प्रेक्षागृह में नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर पंचायत गायघाट, नगर बाजार, गनेशपुर व मुंडेरवा के नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पूरे दिन यहां उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

आडिटोरियम में सबसे पहले नगर पालिका परिषद बस्ती के लिए समारोह का आयोजन हुआ। मंच पर निर्वाचित 25 सदस्यों एवं नपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी मंच पर आसीन थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिकज्के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को बुके देकर स्वागत किया।
एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय ने पहले समाजवादी पार्टी की निर्वाचित नपाध्यक्ष नेहा वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद परिषद के 25 सभासदों को एक साथ शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दोहराया। सभासद परमेश्वर शुक्ल उर्फ पप्पू, वैजयंती सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, विद्यावती सोनकर, कृष्ण कुमार उर्फ सोनू पांडेय आदि लोगों ने शपथ ली।
विज्ञापन

विकास की लिखेंगे नई इबारत
शपथ के बाद नपाध्यक्ष नेहा वर्मा एवं उनके पति अंकुर वर्मा ने उपस्थित जनों का अभिवादन किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि जिस विश्वास के साथ शहरवासियों ने उन्हें नगर पालिका की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरूंगी। शहर के रुके हुए विकास कार्यों को गति दिलाई जाएगी। दिन रात मेहनत करके शहर में विकास की नई इबारत गढेंगे। इसमें सभी सभासदों का भी योगदान सुनिश्चित किया जाएगा। उनसे समन्वय स्थापित कर शहर के विकास को नया आयाम दिया जाएगा।
-
दलगत भावना से ऊपर उठकर पहुंचे लोग
नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के शपथ ग्रहण समारोह में दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों ने शिरकत की। सपा के टिकट पर जीत हासिल करने वाली नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के शपथ समारोह में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और सपा के तीन विधायकों के साथ मंच पर आसीन थे। वहीं सभागार में पूर्व विधायक अंबिका सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता राम भवन शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।

अटल बिहारी प्रेक्षागृह में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा का शपथ दिलाते एसडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें