फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 3000 वर्ग मीटर मेें विस्तारित होगा सर्किट हाउस

Thu, 15 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आयुक्त कार्यालय के पास बना सर्किट हाउस।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण खंड तैयार कर रहा एस्टीमेट, 14 करोड़ खर्च होने का अनुमान
विज्ञापन

अयोध्या से जुड़े सर्किट हाउस का भगवा रंग में होगा विस्तारीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अमहट घाट स्थित सर्किट हाउस अब आलीशान होटल की तरह नजर आएगा। यहां कई वीवीआईपी सुइट का निर्माण किया जाएगा ताकि श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से जुड़े बस्ती मंडल में एक ही समय, एक साथ कई मंत्रियों व उच्चाधिकारियों के ठहरने का इंतजाम किया जा सके। इसके लिए शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सर्वे व एस्टीमेट बनाने में जुट गए हैं। शासन स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है। जल्द ही इसके नक्शे व अन्य प्रस्तावों पर दिशानिर्देश कार्यदायी संस्था को मिल जाएंगे।

कमिश्नर आवास के ठीक पीछे पीडब्ल्यूडी ने सर्किट हाउस का निर्माण कर रखा है, जहां बने आधा दर्जन सुइट आए दिन आरक्षित रहते हैं। कभी-कभी ऐसा भी समय आता है कि एक साथ कई वीवीआईपी मुख्यालय पर पहुंच जाते हैं। इससे जिम्मेदार अधिकारियों के सामने असमंजस की स्थिति आ जाती है। ऐसे में वीआईपी होटल में रुकना पड़ा है। इधर अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद इस समस्या को शासन ने गंभीरता से लेकर मंडल मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस को सुविधा संपन्न बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस के विस्तारीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के भवन निर्माण खंड के इंजीनियर कागजी कार्रवाई में जुट गए हैं। इसके लिए जो मॉडल तैयार किया गया है, वह किसी आलीशान होटल से कम नहीं है। पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने बताया कि सर्किट हाउस के विस्तारीकरण के लिए शासन स्तर पर बैठकें चल रही हैं। जैसा निर्देश मिलेगा, उसी अनुसार कार्य किया जाएगा।
..

रैंक में पिछड़ने पर हो रहा विस्तारीकरण

पूर्व में इस सर्किट हाउस के अलावा दूसरे सर्किट हाउस के निर्माण पर काम चालू होना था। इसके निर्माण में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। बाद में जब सभी मंडलों की काउंसिलिंग कराई गई तो रैंक में बस्ती मंडल पिछड़ गया। इसके बाद सर्किट हाउस के विस्तारीकरण करने के बारे दिशानिर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

..

तीन हजार वर्ग मीटर में होगा विस्तार
विभागीय अभियंताओं के अनुसार, वर्तमान सर्किट हाउस के आसपास करीब तीन हजार वर्ग मीटर में इस नए भवन का विस्तार किया जाएगा। पूरा भवन भगवा रंग में रंगा जाएगा। साथ ही, चहरदीवारी, प्रवेश द्वार के अलावा अन्य जरूरी निर्माण करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें