फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सवा दो करोड़ से बनेगी सर्किट हाउस की सड़क... एस्टीमेट तैयार

Fri, 20 Sep 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी वाहन भरेंगे फर्राटा, 800 मीटर लंबाई तक बनाई जाएगी सड़क
विज्ञापन

अमहट से उद्यान विभाग के गेट तक बनाई जाएगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर की सबसे वीआईपी मानी जाने वाली सर्किट हाउस की सड़क फिर से बनाई जाएगी। सवा दो करोड़ रुपये खर्च कर इसे सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इसका एस्टीमेट बनकर तैयार हो गया है। वित्तीय अनुमोदन के लिए फाइल भेजी गई है। कमिश्नर-डीएम आवास और कृषि भवन से होकर गुजरने वाली इस आठ सौ मीटर टू लेन सड़क को बनाने के लिए खास तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। पुराने अमहट पुल से पुलिस लाइंस रोड शिव मंदिर तक इसे बनाया जाना है।
अमहट से सर्किट हाउस होकर उद्यान विभाग के गेट पर निकलने वाली सड़क वीआईपी जोन में चिह्नित हैं। इस सड़क पर डीएम, एसपी और कमिश्नर के आवास हैं। इसके अलावा केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय शीर्ष अधिकारियों, मंत्रियों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण बैठकें इसी मार्ग पर स्थित सर्किट हाउस में होती है। मुख्यमंत्री भी जनपद भ्रमण के दौरान प्रशासनिक बैठक इसी भवन में करते है। इस लिहाज से यह सड़क वीवीआईपी मानी जाती है।
विज्ञापन

यह सड़क चार मीटर चौड़ी है। वीआईपी आगमन पर वाहनों का काफिला यहां उलझ जाता है। पुलिस को मार्ग खाली कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इस वजह से सड़क को चौड़ा बनाने के लिए तीन माह पहले ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था। इस पर मंजूरी मिलने के बाद वर्चुअल बैठक में शासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने एस्टीमेट तलब किया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण एजेंसी ने 800 मीटर लंबाई में सात मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। हॉट मिक्स प्लांट से यह सड़क उच्चीकृत की जाएगी। वित्तीय अनुमति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
...
अमहट घाट की बढ़ेगी रौनक
सर्किट हाउस की सड़क चौड़ी होने से अमहट घाट की रौनक बढ़ जाएगी। इस सड़क से अमहट पार्क भी जुड़ा है। अच्छी सड़क होने से लोगों की चहल- पहल बढ़ जाएगी। यहां वर्तमान में रोजाना सुबह सैर सपाटा करने वालों की अच्छी संख्या देखी जाती है। सड़क बनने के बाद दृश्य और सुंदर हो जाएगा। सुबह लोगों के टहलने में भी यह सड़क मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

..
कोट
सर्किट हाउस की सड़क को चौड़ी करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसे शासन में भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-इं. अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें