फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक माह बाद लगी चौपाल, समाधान के बजाय मिला आश्वासन

Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के कुम्हिया मिश्रौलिया में चौपाल को संबोधित करते बीडीओ।
विज्ञापन
बनकटी। निकाय चुनाव के कारण एक माह बाद शुक्रवार को बनकटी ब्लाक के सिकरा बरगाह व कुम्हिया मिश्रौलिया गांव में चौपाल लगाई गई। बीडीओ धनेश यादव व एडीओ पंचायत गिरिजेश श्रीवास्तव ने जनसुनवाई की। हालांकि राजस्व, जल निगम, विद्युत, खाद्य, पुलिस आदि विभागों के अधिकारियों के न आने से समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। बीडीओ व एडीओ पंचायत ने सिर्फ समस्या नोट कर आश्वासन देकर कोरम पूरा किया। चौपाल में अनिल, रामदास, शिवनाथ, बनारसी, धरमचंद, ध्रुव चंद, महेंद्र, भालचंद, मंजू, खुशी, उर्मिला, राजेश, चंदा, महेंदर आदि ने आवास, सम्मान निधि, राशन कार्ड, शौचालय आदि न मिलने की शिकायत की। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी राम प्रकाश तिवारी, बीओ अरुण कुमार पांडेय, श्वेता चौधरी, बीईओ अरुण कुमार यादव, डॉक्टर प्रशांत कुमार, एडीओ एजी शैलेंद्र राय, पूनम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें