दंपती गए थे धान काटने, घर में हो गई चोरी
छावनी थाने के दुभरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के दुभरा गांव में मंगलवार दोपहर चोर ताला तोड़ नगदी और जेवर उड़ा ले गए।
थानाक्षेत्र के दुभरा निर्वहन गांव निवासी राम सजीवन पुत्र रामबरन पत्नी के साथ मंगलवार सुबह धान काटने गए थे। वहां से दोपहर करीब एक बजे में जब घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर में अंदर घुस कर देखा तो कमरा खुला हुआ था। कमरे में रखा बॉक्स खुला हुआ था। उसमें उसमें रखे दस हजार नगद सहित दो लाख की कीमत का जेवर गायब थे। गृहस्वामी की सूचना पर छावनी थानाध्यक्ष सौदागर राय ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।