कप्तानगंज थाने के नकटीदेई गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज (बस्ती)। रेहरवा नकटीदेई बुजुर्ग गांव में बीती रात एक घर से दो लाख रुपये नकदी और जेवर आदि चोर उठा ले गए।
गांव निवासी शिव बरन चौधरी ने बताया कि घर में पीछे से लकड़ी की सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़ गए। आंगन के ऊपर लगे लोहे की रॉड पर साड़ी बांधकर उसके सहारे नीचे उतर कर चोरों ने कमरों का ताला तोड़ अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये नगद और लाखों रुपये की जेवर व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। शिव बरन व उनकी पत्नी बाहर बरामदे में सो रहे थे। शिव बरन के दो बेटे जो कि बाहर नौकरी करते हैं। घर पर सिर्फ वह व उनकी पत्नी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मौके पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।