बस्ती। दिवाली से पूर्व वेतन भुगतान और एक माह चले सीएचओ साथियों के संघर्ष के दौरान बिना कटौती के भुगतान सुनिश्चित कराने में सहयोग के लिए सीएचओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रति आभार जताया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ, डिप्टी सीएमओ आरसीएच, डीआईओ से मुलाकात किए। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सहयोगात्मक रवैये और मार्गदर्शन की सराहना की। इस मौके पर अरुण वर्मा, आशुतोष चौधरी, आशीष पांडेय, बरखा, नीतू चौधरी, अर्चना यादव मौजूद रहे। संवाद