फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाया दम

Sun, 24 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गनेशपुर, बस्ती। आरसीसी पब्लिक स्कूल, गनेशपुर में क्रिसमस उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें बोर्ड डेकोरेशन, क्रिसमस ट्री मेकिंग, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय द्वारा निर्धारित चारों हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में येलो हाउस में शिवांगी, ख़ुशी, पुनीता, दीक्षा, खुशी यादव, अर्पित, रवि, आस्था एवं कनिष्ठ वर्ग में ब्लू हाउस की गरिमा यादव, आयुषी, सोनाली, शिवा, शिखा, अदिति, नैन्सी, शिवांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही दोनों वर्गों में ग्रीन हाउस की खुशी, मानसी, प्रतिभा, रौनक, आस्था, गरिमा शालू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरसीसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शैलेश चौधरी, प्रधानाचार्य पूजा वर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी, राज कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें