प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करती सीओ सिटी मानसी स्रोत विभाग
बस्ती। बाल दिवस पर शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की ओर से रिजर्व पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वामा सारथी की अध्यक्षा एवं अपर पुलिस अधीक्षक की पत्नी नेहा सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर मानसी दहिया मौजूद रहीं। प्रतियोगिताओं में स्लो साइकिल रेस, फास्ट साइकिल रेस, 50 और 200 मीटर दौड़, जलेबी दौड़ और रस्साकशी का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के समापन पर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर मानसी दहिया ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। संवाद