पर्यावरण संरक्षण अभियान और विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता के लिए सोमवार को छात्रों ने ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी बनाने का संकल्प लिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पर्यावरण संरक्षण अभियान और विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता के लिए सोमवार को जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, इंटर कालेज और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों ने ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी बनाने आैर जीव जंतुओं के संरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों ने बच्चों को जीव जन्तुओं की रक्षा की भी शपथ दिलाई।पूर्व माध्यमिक विद्यालय सल्टौआ में प्रधानाध्यापिका पावित्री देवी ने स्कूली बच्चों को शपथ दिलाई।
इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता, पौधों की रक्षा, गौरैया, अन्य पक्षियों और वन्य जीवों की रक्षा के साथ पॉलीथीन कैरी बैग का प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर रमेश कुमार, चंदन श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, विनोद कुमार, ज्योती त्रिपाठी, रामउग्रह, सुभावती, गुजराती, सरस्वती आदि मौजूद रहे।