समर कैंप का निरीक्षण करते बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति।
हर्रैया। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के चार समर कैंप का निरीक्षण किया। कहा कि समर कैंप में चल रही गतिविधियों से बच्चे मनोरंजक ढंग से नई बातें सीख रहे हैं। उन्होंने थाना खास और रतनपुर के चार केंद्रों पर समर कैंप में मौजूद बच्चों से गतिविधियों की जानकारी ली और पुस्तकों को पढ़वाया। बच्चों के प्रदर्शन और जवाब से संतुष्ट बीएसए ने उन्हें कॉपी और पेंसिल इनाम में दिया। समर कैंप में बच्चों को भाषा के खेल, अक्षर से शब्द, सोच-सोच सूची, फायर इन द माउंटेन, मेरा साथी कौन गतिविधियां कराई गईं। प्रथम संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर कृपा शंकर यादव ने बताया गया कि जनपद में 1600 समर कैंप विभिन्न ब्लॉकों में संचालित किए जा रहे हैं। मौके पर दिलीप तिवारी, प्रशांत यादव, समर बहादुर, प्रभा, सिद्धार्थ, अंजू आदि मौजूद रहीं।