महराजगंज। हर्रैया ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उभाईं में चल रहे समर कैंप में बच्चों मनमोहक चित्रकारी की। समर कैंप का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। इसके बाद बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। अनुदेशक उत्तम वर्मा तथा विमलेंद्र वर्मा ने चित्रकला के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। अनुदेशक उत्तम वर्मा ने बताया अभी तक सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, स्वास्थ्य विकासखंड हर्रैया में 50 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 2 राजकीय हाईस्कूल में समर कैंप आयोजित हो रहा है। जिसमें 1600 बच्चे पंजीकृत हैं। संवाद