बस्ती। शहर के गल्ला मंडी निवासी बालक की गांधीनगर पुलिस चौकी के समीप हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी गांधीनगर निवासी हमीद का पुत्र रहमान अली (11) बुधवार की भोर करीब चार बजे गांधीनगर चौकी के पास से गुजर रहा था। इसी बीच सड़क से गुजर रही एक पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। घायल रहमान अली को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाल राणा डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद