मनोरमा नदी में डूबकर बालक की मौत
कलवारी (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बेईली गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे डारीडीहा घाट के पास मनोरमा नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।
कलवारी थानाक्षेत्र के बेईली गांव निवासी अमरजीत (12) पुत्र राधेश्याम शाम को मनोरमा नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में फंसकर डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो घरवाले खोजबीन में जुट गए। गांव के पास बंधे पर साइकिल, कपड़ा व चप्पल मिलने के बाद नदी में तलाश शुरू की। उसका शव मनोरमा नदी से ग्रामीणों की मदद से निकाला गया।