फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को बंधक बनाया

Wed, 20 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सदर ब्लाक पर प्रधान संघ के पदा​धिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और ब्लाक प्रमुख राके
विज्ञापन
गुस्साए प्रधानों ने सदर ब्लॉक पर किया हंगामा, प्रभारी पीडी को हटाने की मांग
विज्ञापन

एसडीएम के पहुंचने पर मामला हुआ शांत, सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रभारी परियोजना निदेशक (पीडी) को हटाने की मांग के समर्थन में मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब सदर ब्लॉक पहुंचे प्रधानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव को बंधक बना लिया। प्रधानों का हंगामा करीब एक घंटे तक चला और इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष उनके कब्जे में रहे। प्रधानों ने ब्लॉक के मुख्य गेट पर ताला भी जड़ दिया था। बाद में सदर एसडीएम विनोद पांडेय के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। प्रधानों ने ज्ञापन सौंपकर पीडी को हटाने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, प्रधान मंगलवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर उर्फ प्रिंस शुक्ला की अगुवाई में ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए थे। इस दौरान प्रभारी बीडीओ/पीडी के खिलाफ नारेबाजी की गई और कार्यालयों को बंद करा दिया। इस बीच एक कार्यक्रम में शामिल होने आए जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को प्रधानों ने बंधक बना लिया। प्रधानों ने मुख्य गेट पर ताला लगाकर दोनों को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब प्रधान नहीं माने तो एसडीएम सदर को मौके पर आना पड़ा। उन्होंने प्रधानों की समस्या सुनीं और ज्ञापन लिया। तब जाकर प्रधान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सदर ब्लॉक में कच्चे व पक्के काम का मस्टरोल लगभग 60 दिनों से नहीं निकल रहा है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां से प्रभारी बीडीओ के रूप में तैनात पीडी का स्थानांतरण किया जाए। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर सूर्य प्रकाश गोस्वामी, सुनील पांडेय, शिव श्याम चौधरी, रामकवल वर्मा, सुखसागर उपाध्याय, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें