परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 11 फरवरी को जनपद में आएंगे। कलक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक में डीएम अंद्रा वामसी ने बताया कि मुख्य सचिव 11 की शाम यहां पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 12 फरवरी को सुबह 9:30 बजे मंडलीय अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में समीक्षा करेंगे। यहां पर परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।
12 बजे वह कप्तानगंज ब्लॉक के बढनी मिश्र गांव जाएंगे। यहां विभिन्न विभागों के स्टाॅल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ ही ग्रामवासियों को संबोधित करेंगे। 1:15 बजे से बंजरिया फार्म इंडो इजराइल केंद्र निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक भवन, छात्रावास तथा मशरूम उत्पादकता केंद्र का लोकार्पण कर किसानों से वार्ता करेंगे। तीन बजे से गढ़हा गौतम ग्राम में ओडीओपी सेंटर का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद पश्चात मखौड़ा धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगेे। डीएम ने मुख्य सचिव के आगमन को लेकर धिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ संजीव ओझा आदि मौजूद रहे।