बस्ती। पंप कैनाल उपकेंद्र के तहत छबिलहाखोर में खंभा टूटने से कैली चिकित्सालय के आसपास के क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब पांच सौ उपभोक्ताओं व व्यवसायियों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
उपभोक्ता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली न मिलने से व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। कृष्णा भगौती, पांडेयडीह, छबिलहा, जगदीशपुर, दुधौरा गांव में तीन दिनों से बिजली नहीं मिली। अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि खंभे को बदला जा रहा है। मंगलवार देर रात तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद