फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रसोइया कर्मचारी यूनियन के किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मिड डे मिल रसोइय कर्मचारी युनियन ने जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन। विज्ञा​प्ति
विज्ञापन
-13 सूत्रीय मांगों को लेकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवीनीकरण, पाल्य व्यवस्था समाप्त किए जाने, चंद्रावती केस के हाईकोर्ट के निर्णय को लागू किए जाने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने, बकाया मानदेय भुगतान किए जाने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर सीटू से संबद्ध मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ध्रुव चंद के नेतृत्व में रसोइयों ने न्याय मार्ग स्थित सीटू कार्यालय से जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


मांग पत्र में उपरोक्त के साथ ही रसोइयों के नियमित प्रशिक्षण, 12 माह के मानदेय का भुगतान, जीवन बीमा, पेंशन, दुर्घटना बीमा आदि श्रमिक हित लाभ सहित ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर 10 लाख का मुआवजा, मृतक आश्रित की सुविधा आदि प्रमुख है। प्रदर्शन में राम निरख, अनिल सिंह, विजय नाथ, जग राम, रेखा देवी, विशाला, साधना सिंह, ऊषा देवी, मंजू देवी, रीता सिंह कांति देवी, रीना, कमलावती, नीलम, पुष्प, ज्ञानमती, पूनम, रेखा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें