फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कामर्शियल वाहनों की हुई चेकिंग... लगाए गए रेट्रो- रिफ्लेक्टिव टेप

Fri, 04 Oct 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन चलाया गया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में 2 से 16 अक्तूबर तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कामर्शियल वाहनों की जांच की गई। चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ट्रक, पिकअप, ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग की गई।
इन वाहनों के पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप का न लगा होना, बैक लाइट, फॉग लाइट मानक के अनुरूप न पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह एवं आरआई संजय कुमार दास टीम के साथ बड़ेवन चौराहा, पटेल चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा आदि स्थानों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान चालकों को यातायात नियमों की बारीकियां बताई गईं। जागरूकता से संबंधित पंपलेट और लीफलेट का वितरण किया गया। कार्यालय में पहुंचे वाहनों में मानक के अनुरूप रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाकर फिटनेस बनाया गया। इस दौरान आरटीओ फरीद्द्दीन ने भी यातायात नियमों के आमजन को जागरूक किया। कहा कि व्यावसायिक वाहनों के पीछे रेट्रो- रिफ्लेक्टिव टेप का लगा होना अनिवार्य है। इससे मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें