संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गूगल से सीमेंट कंपनी का नंबर ढूंढकर कॉल करना एक ठेकेदार को भारी पड़ गया। ठेकेदार को जो नंबर मिला उस पर चार हजार बोरी सीमेंट का ऑनलाइन ऑर्डर करने पर साइबर अपराधियों ने 11.28 लाख रुपये का गोलमाल कर लिया।
सीमेंट की आपूर्ति न होने पर उन्हें ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रुधौली क्षेत्र के ठेकेदार अमरेंद्र कुमार को सीमेंट की जरूरत थी। उन्होंने गूगल पर एक ब्रांडेड कंपनी का कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि कंपनी के अधिकारी आपसे दो घंटे में संपर्क साधेंगे।
उनके मोबाइल पर फोन आया और खुद को सीमेंट कंपनी का अधिकारी बताते हुए सीमेंट उपलब्ध कराने की बात कही। उनकी डिमांड के अनुसार साइबर अपराधियों ने इन्वाइस बनाकर व्हाट्सएप पर भेजा। इस तरह चार हजार बोरी सीमेंट के लिए 11 लाख 28 हजार रुपये अलग-अलग खातों में मंगाए। सीमेंट की आपूर्ति न होने पर ठगे जाने का पता चला।क