फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइबर ठगों का नया फंडा, बेटे की आड़ में पिता को लगा रहे चूना

Sat, 24 Feb 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी लोन तो कभी बेटे के किसी मामले में फंसने की धमकी देकर मांग रहे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। साइबर ठगों ने अब लोगों को फंसाने का नया फंडा निकाला है। बाहर पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को फोन कर उन्हें विभिन्न प्रकार का लोन व साइबर क्राइम में फंसने की धमकी देकर उनसे रुपये वसूलने लगे हैं। ऐसे तीन मामले सामने आए हैं।

अब तक पैसा भेजने, रिश्तेदार बनकर रुपये हड़पने के साइबर ठगी के मामले हो रही थे। इसी बीच साइबर ठगों ने रुपये हड़पने का नया फंडा अपनाया है। यह ठग बच्चों के संबंध में जानकारी हासिल कर अभिभावकों को फोन कर उन्हें कभी लोन के नाम पर अथवा किसी मामले में फंसने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रहे हैं। जिले में कुछ दिन पहले एक मामला रुधौली क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन

शहर निवासी अधिवक्ता विजय कुमार त्रिपाठी के पुत्र लखनऊ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं। उनके पास करीब 15 दिन पहले फोन आया कि उनके पुत्र ने लोन ले लिया है। इसकी किस्त तत्काल जमा करें। फोन करने वाले ने रुपये के लिए एक नंबर दिया, जिस पर अधिवक्ता ने फोन करने वाले को खरीखोटी सुनाई। उधर से फोन रख दिया गया।
शहर के मालवीय रोड निवासी वीके श्रीवास्तव का भतीजा चेन्नई में इंजीनियरिंग करता है। सोमवार को उनके भतीजे के पास फोन गया कि उनके पिता ने रुपये भेजने को कहा है, अपना नंबर बता दें। आईटी इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे बच्चे ने फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने अपना नाम राजेश बताया। हालांकि उससे ठगी नहीं हो पाई।
साइबर सेल के निरीक्षक सुभाष सिंह ने कहा कि रुधाैली क्षेत्र में एक बच्चे के पिता को बता कर ठगा गया है। इस मामले में साइबर सेल सतर्क होकर कार्रवाई कर रही है। बताया कि जागरूकता के लिए पुलिस विभाग लगातार स्कूलों में अभियान चला रही है।
विज्ञापन


...
कोट

यदि कोई भी व्यक्ति फोन कर नंबर मांगता है तो उसे कतई न दें। यदि आपको कोई धमकाता है तो सबसे पहले फोन काटकर यह जानकारी करें कि संबंधित को इसके बारे में क्या पता है। किसी भी अंजान लिंक को कतई न खोलें।
ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें