फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खुद को जीजा बता युवक से ठगे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा, बस्ती। थाना क्षेत्र के सिहारी सरदहा गांव के रितीकेश वर्मा पुत्र कन्हैया लाल एक जालसाज ने खुद को उनका जीजा बताकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रितीकेश ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि बस्ती स्थित एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है। 6 नवंबर की शाम 6:53 बजे उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं तुम्हारा जीजा बोल रहा हूं। मम्मी की तबीयत खराब है। डाॅक्टर को दिखाना है। बीस हजार रुपये भेज दीजिए, वापस लौटा दूंगा। विश्वास कर रितीकेश ने बीस हजार रुपये भेज दिए। रुपये मिलने के बाद नंबर बंद हो गया। इसके बाद उन्हें समझ में आया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें