फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भानपुर के लेदवा गांव में चौपाल आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज -5 के तहत टीम के सदस्यों ने ग्राम चौकवा (लेदवा) में चौपाल लगाकर गांव की महिलाओं और बच्चियों को नारीशक्ति, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के लिए जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए गए। टीम ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद तथा अन्य सेवाओं का सहयोग प्राप्त करने के लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमजान अली अंसारी, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह, महिला आरक्षी मंजू यादव, शेषनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी और टीम सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें