फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौधरी बृजेश पटेल ने ग्रहण की सुभासपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने रविवार को लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान महादेवा विधायक दूधराम मौजूद रहे। लखनऊ जाने से पहले चौधरी बृजेश पटेल ने अमहट स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य जाति-धर्म से ऊपर उठकर पीड़ितों और जरूरतमंदों को न्याय दिलाना है। बस्ती लौटने पर हर्रैया, कप्तानगंज और बड़ेबन सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें