आईएएस जयदेव सीएस ने ग्रहण किया सीडीओ पद का कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आईएएस जयदेव सीएस ने सोमवार को जिले के मुख्य विकास अधिकारी के रुप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना और विकास कार्यां को निर्धारित समय में गुणवत्ता परक पूरा कराना प्राथमिकता में शामिल होगा। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार, जिले के विकास को लेकर कार्य किया जाएगा।
जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए अफसरों से समन्वय बनाया जाएगा। योजनाओं में पारदर्शी तरीके से लाभ दिलाने के लिए काम किया जाएगा। मनरेगा को लेकर उन्होंने बताया कि यह जनहित की योजना है। इसके सही क्रियान्वयन से श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल जाता है। शासनदेश के अनुसार इसके संचालन में कड़ाई बरती जाएगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीडीओ ने विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। मौके पर कर्मचारी नेता राम अधार पाल, तौलू प्रसाद, मुकेश सोनकर, देवेंद्र सिंह, जीपी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।