फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर में बिजली के तार फंसने से अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को मिट्टी लादकर लौट रहे डंपर में बिजली का तार फंस जाने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तार और पोल टूटकर गिरने से कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही तार टूटा, डंपर चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल बिजली निगम को सूचना दी। निगम की टीम मौके पर पहुंची और मुख्य लाइन को काटकर जगह को सुरक्षित किया। निगम की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई अन्यथा डंपर चालक और आसपास मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। तार और पोल टूटने के कारण दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें