टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के भितरी पचानू गांव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। कथाव्यास डॉ. कृष्ण देव शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार लेने के कारणों पर प्रकाश डाला। कहा कि जब-जब धरती पर पाप और अधर्म का प्रभाव बढ़ता है तथा धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। द्वापर युग में कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के गर्भ से जन्म लिया। जन्मोत्सव का प्रसंग सुनते ही कथा पंडाल श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया और भक्ति में भावविभोर हो गए। कथा के आचार्य अयोध्या के धनंजय दास रहे। मुख्य यजमान ज्वाला प्रसाद और गोदावरी देवी रहे। इस दौरान जेपी त्रिपाठी ने आचार्य का स्वागत किया। मौके पर उपेंद्र शुक्ल, मुन्ना शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, प्रेमचंद्र पांडेय, बृजेश शुक्ला, अवनीश शुक्ल, आशुतोष शुक्ला, सौरभ दूबे और योगेश दूबे मौजूद रहे। संवाद