भानपुर। एसडीएम शत्रुह्न पाठक ने तीन राजस्व निरीक्षकों के पटल में परिवर्तन किया है। राजस्व निरीक्षक जर्नादन प्रसाद नायब तहसीलदार सोनहा के पेशकार पद की जिम्मेदारी के अलावा निर्वाचन, वरासत, शत्रु संपत्ति, क्रॉप कटिंग व पशुगणना आदि का कार्य देखेंगे। राम सूरत वर्मा अधिष्ठान, अभिलेखागार, भूमि सुधार आदि का कार्य देखेंगे। जबकि विष्णु सिंह को नरखोरिया व शंकरपुर का राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। संवाद