फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 16 को बारिश के आसार

Fri, 13 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी से सभी रहे परेशान। संवाद
विज्ञापन
दिनभर चुभन वाली धूप कर रही लोगों को परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बृहस्पतिवार को दिन गर्मी भरा। सुबह से ही तेज निकली धूप की वजह से उमस भरी गर्मी दिनभर सताती रही। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 13 अक्तूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। यहीं से मौसम में बदलावा की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र के अनुसार, 16 अक्तूबर को जिले में बारिश हो सकती है। हफ्ताभर पहले हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया था। भोर में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा था। लेकिन बारिश रुकने से मौसम का मिजाज बदल गया। सूरज की तपिश से गर्मी बढ़ने लगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के बाद तापमाना 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास हो रहा है। तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर लोगों को परेशान कर रहा है। डॉ. अमर नाथ के अनुसार, मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। 16 अक्तूबर को बारिश के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें