फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिवक्ताओं की बैठक में छाया रहा चेंबर और स्टैंड का मुद्दा

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर की सफाई और चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कचहरी परिसर में रविवार को अधिवक्ताओं की समस्याओं व चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक हुई। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री शशि प्रकाश शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इसे लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को गंभीर होना पड़ेगा। परिसर में सफाई, जलभराव और स्टैंड न होने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि चेंबर को व्यवस्थित बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए भी चेंबर की व्यवस्था करना होगा। पूर्व मंत्री उपेंद्रनाथ दुबे ने कहा कि पुस्तकालय के लिए नई किताबों की खरीदारी बेहद जरूरी है। पुरानी किताबों में नई रूलिंग नहीं मिल पाती हैं। कहा कि परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में अधिवक्ता व वादकारियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उल्लेखनीय है सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। 16 अक्तूबर को चुनाव है। इस मौके पर विजय तिवारी, ध्रुवचंद्र चौधरी, अरविंद चौधरी, कृष्ण मोहन उपाध्याय, राजेश मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, रवि सिंह, कमलेश्वर पांडेय, वंशीधर पांडेय, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें