हर्रैया। पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र में गन्ना लदे ओवरहाईट ट्रक के पलटने से हुई दुर्घटना के बाद क्रय केंद्रों से मिल गेट तक गन्ना ले जाने वाले ट्रकों व ट्राला पर कार्रवाई जारी है। रविवार को चार वाहनों का चालान किया गया। बभनान रोड के चौराहे पर ओवर हाइट गन्ना लेकर चल रहे ट्राला व ट्रकों से लग रहे जाम व खतरे को देखते रविवार को प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ओवरहाईट गन्ना लेकर जा रहे तीन ट्रकों व एक ट्राला का चालान काटा। वाहनों से करीब 20500 रुपये जुर्माना लगाया। संवाद