फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चकिया सुपर किंग्स ने जीता सेमीफाइनल

Sun, 16 Apr 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पोखरनी के महाकाल क्रिकेट ग्राउंड में सेमीफाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन
नगर बाजार। पोखरनी के महाकाल क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे नाइट अंड्रूम क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के 13वें दिन बस्ती के कप्तानगंज व संतकबीरनगर के चकिया सुपरकिंग की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी चकिया सुपरकिंग की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 85 रनों का लक्ष्य दिया। बेहतर बल्लेबाजी करते हुए वसीम ने 38 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी कप्तानगंज की टीम सातवें ओवर में 61 रनों पर आल आउट हो गई। इस प्रकार अब चकिया सुपरकिंग्स व डेल्हवा की टीम फाइनल मैच खेलेगी। प्रवेश विश्वकर्मा ने मैच की कमेंट्री किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा के वरिष्ठ नेता अंकित शुक्ला सीटू ने फीता काट कर किया। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अखिल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, प्रतीक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, निखिल, अर्पित श्रीवास्तव, जयसिंह, संतोष यादव, आदित्य युवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें