फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यौन शोषण के आरोपी चेयरमैन की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 11 Oct 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली के नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद पर महिला ने दर्ज कराया है केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। यौन शोषण के केस में जेल भेजे गए रुधौली नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद को मंगलवार को एक और झटका लगा। विशेष न्यायालय एससीएसटी के न्यायाधीश अविनाश मिश्र ने प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विशेष लोक अभियोजक हयात मोहम्मद ने घटनाक्रम के बारे में अदालत को बताया कि 27 अगस्त को रुधौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने धीरसेन निषाद पर नगर पंचायत में नौकरी देने के लालच में यौन शोषण, दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर रुधौली पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद पीड़िता के डॉक्टरी परीक्षण के साथ अन्य प्रक्रिया पूरा करने के बाद आरोपी चेयरमैन की 31 अगस्त को गिरफ्तारी कर एक सितंबर को जेल भिजवा दिया था। इस संबंध में आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष की जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें