फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माचिस मांगने के बहाने खींची थी चेन, जेल भेजी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
माचिस मांगने के बहाने खींची थी चेन, जेल भेजी गई
विज्ञापन

कलवारी (बस्ती)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर माचिस मांगने के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाली महिला का बुधवार को पुलिस ने चालान कर दिया। न्यायालय से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ी गई महिला संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज की निवासी है। पूछताछ में उसने अपना नाम रीना देवी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कलवारी मुस्तहकम, थाना कलवारी निवासी संतोष कुमार उर्फ गुड्डू सिंह अपनी मां, पत्नी व अन्य लोगों के साथ सरयू में स्नान करने गए थे। उनकी 65 वर्षीय मां रमावती देवी स्नान के बाद अगरबत्ती व कपूर जलाने जा रही थीं। तभी 30 वर्षीय महिला अपने हाथ में अगरबत्ती लिए हुए आई और माचिस मांगने लगी। रमावती देवी को कपूर जलाने में तल्लीन देख माचिस मांग रही महिला ने उनके गले से चेन खींच ली और भागने लगी थी।
गले से चेन छिन जाने पर रमावती देवी शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें