बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के शृंगीनारी मंदिर में मंगलवार को प्रसाद चढ़ाते समय महिला से चेन चोरी की वारदात सामने आई है। जब तक महिला कुछ समझ पाती, टप्पेबाज मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र के पिटुडा निवासी कुसुमलता पत्नी राजेश मंगलवार को शृंगीनारी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थीं। उनका कहना है कि मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान ही अचानक किसी ने पीछे से उनके गले से सोने की चेन खींच ली और भाग निकला। कुसुमलता जब तक घटना की जानकारी अन्य लोगों को देतीं, टप्पेबाज फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष परशुरामपुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-